Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ट्रम्प सहयोगी चार्ली कर्क की यूटा में गोली मारकर हत्या

यूटा वैली यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के दौरान अज्ञात हमलावर ने हमला किया; अमेरिका में गन कंट्रोल बहस फिर तेज।                                               


अमेरिका  (यूटा) - डोनाल्ड ट्रम्प के प्रमुख सहयोगी ,'टर्निंग पॉइंट यूएसए' के सह-संस्थापक चार्ली कर्क (31) की बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई,यूटाह डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के अनुसार, यह घटना दोपहर 12:20 बजे हुई। कर्क 'द अमेरिकन कमबैक टूर' के हिस्से के रूप में एक 'प्रूव मी रॉन्ग' बहस में भाग ले रहे थे, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चलाई।हमलावर ने छत से एक ही गोली चलाई, जो सीधे कर्क को लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बहुत प्रयास से भी बचाया नहीं जा सका। राज्य पुलिस विभाग के अनुसार, यह एक “टारगेटेड अटैक” था। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए “मैनहंट” जारी है।, कर्क “Prove Me Wrong” डिबेट सेशन में बोल रहे थे, तभी अचानक गोली की आवाज़ आई। मौके पर अफरातफरी मच गई और छात्रों को तुरंत भवन से बाहर निकाला गया।दो संदिग्धों को पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन जांच में उनका गोलीबारी से कोई संबंध नहीं निकला। उनमें से एक पर बाद में ओब्स्ट्रक्शन का आरोप लगाया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपती  डोनाल्ड ट्रम्प ने 'ट्रुथ सोशल' पर चार्ली कर्क की मृत्यु की घोषणा की। उन्होंने कर्क को 'महान और दिग्गज' कहा और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।यूटाह के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इस हत्या की निंदा की और इसे 'राजनीतिक हत्या' बताया।काहा कि यह दिन 'राज्य और राष्ट्र के लिए एक दुखद दिन' है। 

इस घटना के बाद अमेरिका में बंदूक नियंत्रण को लेकर फिर से जोरदार बहस शुरू हो गई है। दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस हमले की निंदा की है।.

Post a Comment

0 Comments